सारस न्यूज़, फारबिसगंज।
आदर्श थाना फारबिसगंज में अपहरण से संदर्भित दर्ज प्राथमिकी संख्या 502/23 में फरार चल रहे उक्त कांड के आरोपी को फारबिसगंज पुलिस ने पूर्णिया जिला के कसबा थाना के पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम सरफराज आलम पिता अब्दुल रसीद तीन पनिया थाना कसबा जिला पूर्णिया निवासी बताया जाता है। गिरफ्तार आरोपी को फारबिसगंज पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इस छापेमारी अभियान में स्थानीय थाना के अनि मो अलहक के अलावा अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी एवं कसबा थाना के पुलिस शामिल थे। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह में इसकी पुष्टि की है।