• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कर्सियांग में टॉय ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

कर्सियांग में टॉय ट्रेन के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम सूर्या रावत (18) है। वह कर्सियांग का निवासी था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई । मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे कर्सियांग रेलवे स्टेशन पर हुई है। टॉय ट्रेन के धक्के से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कर्सियांग अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *