• Sun. Feb 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की आयु में निधन

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

कन्नड़ सिनेमा के बड़े सुपरस्टार में से एक पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। इस खबर की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने ट्वीट के जरिए दी। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने ट्वीट क्र लिखा है: “ये दिल तोड़ने वाला है। हम हमेशा तुम्हें मिस करेंगे मेरे भाई”।
पुनीत राजकुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को बेंगलुरु के बिक्रम अस्पताल में करीब साढ़े 11 बजे भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। पुनीत राजकुमार ने 46 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *