• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट पीट कर अस्पताल पहुंचाया, दो लोग गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

रविवार को सड़क पर एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट पीट कर अस्पताल पहुंचा दिया । यह घटना एक नंबर वार्ड अंतर्गत सिलीगुड़ी जंक्शन संलग्न इलाके की है। इस घटना में जितेन प्रसाद नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में बर्दमान रोड स्थित एक गैर सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। वहीं, इस दबंगई की घटना के एक दिन बाद पुलिस ने नाम दर्ज आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अरूण साहनी और रवि साहनी है। जबकि मुख्य आरोपी कृष्णा साहनी अब भी फरार है। जिसकी तलास पुलिस कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना पुरानी रंजिस को लेकर हुई है। दरअसल घायल जितेन प्रसाद और कृष्णा साहनी की पुरानी सत्रूता है। पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि गत रविवार को जितेन काम खत्म करके रात को वापस घर लौट रहा था। तभी कृष्णा साहनी और उसके गुर्गे लाठी, चाकू और बटाम से जितेन पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में जितेन प्रसाद को एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दूसरी ओर सरे आम सड़क पर पिटाई का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *