• Sun. Feb 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में डकैती के लिए इकट्ठा हुए पांच युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाने की पुलिस ने डकैती के लिए इकट्ठा हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में अनिमेष उरांव (24), शंभू विश्वास (29), गोपाल कर्मकार (22), शैलेन्द्र प्रधान (28) और अभिषेक रसाइली (24) शामिल हैं। गिरफ्तार पांच युवकों में से तीन सिलीगुड़ी के और दो कर्सियांग निवासी है। बताया गया कि बुधवार की रात लूटपाट के उद्देश्य से कई युवक महानंदा नदी के किनारे जुटे थे, जिसकी गुप्त सुचना मिलते ही प्रधान नगर थाने की पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने कई धारदार हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवकों को गुरुवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *