सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
बंगाल-बिहार व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के चक्करमारी इलाके में छिनताई की मामले में खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पिंटू ग्वाला है, जो राजगंज के ईरानी बस्ती का रहने वाला है। रविवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जून की शाम खोरीबाड़ी चक्करमारी इलाके में घर के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला की सोने की चेन छीन ली थी और फरार हो गए थे। इस घटना की शिकायत महिला ने थाना में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर बदमाशों की पहचान हुई।
पुलिस ने बीते कल जलपाईगुड़ी अंतर्गत राजगंज से एक आरोपी, पिंटू ग्वाला, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिंटू को पहले भी बिहार और राजस्थान में छिनताई की घटनाओं के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।