प्रखंड क्षेत्र में इर्द-उल-अजहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी इर्दगाहों में अकीदत के साथ लोगों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद पेश किया। पुलिस अधीक्षक किशनगंज और जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सभी इर्दगाहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
थानाध्यक्ष बहादुरगंज सह परीक्ष्यमान डीएसपी अभिनव परासर, अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंथ, पूर्व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र तांती और अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने विधि व्यवस्था की कमान संभालकर शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व को सम्पन्न कराया। प्रखंड क्षेत्र के सभी मंदिरों में स्थानीय चौकीदारों को सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिनियुक्त किया गया है।
बताते चलें कि मुस्लिम समुदाय हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक वर्ष के आखिरी माह में जील हिज्जा की दसवीं तारीख को इर्द-उल-अजहा की नमाज अदा करने के पश्चात क़ुरबानी अदा की गई। यह क़ुरबानी पैगंबर हजरत इब्राहिम अल्लैहिस्सलाम की याद में दी जाती है। इर्दगाहों में नमाज अदायगी के पश्चात मौलाना ने लोगों से अमन-चैन और शांतिपूर्ण माहौल में जीवन व्यतीत करने की अपील की।
सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

Leave a Reply