रंगापानी स्टेशन के करीब सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन में आज सुबह एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक चार लोगों की पहचान हो गई थी। मृतकों में सब इंस्पेक्टर कालेब सुब्बा(37) वर्षीय,आशीष दे, अनिल कुमार(लोको पायलट ) और शंकर मोहन दास शामिल हैं। जबकि घायलों की संख्या 47 है। कंचनजंघा के तीन डिब्बे प्रभावित हुए। दुर्घटना के चार घंटे बाद कंचनजंघा एक्सप्रेस के टूटे हुए हिस्से को तोड़कर सियालदह के लिए रवाना कर दिया गया। घटना में घायलों को देखने पहुंची सीएम ममता बनर्जी ने कहा की भारतीय रेल पूरी तरह फेल है। इन्हे ना तो यात्रियों को चिंता है और ना ही रेलवे कर्मचारियों की। कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मोदी सरकार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधते हुए कहा, “उन्हें (रेलवे मंत्रालय) यात्री सुविधाओं की परवाह नहीं है। उन्हें रेलवे अधिकारियों, रेलवे इंजीनियरों, रेलवे तकनीकी कर्मचारियों और श्रमिकों की भी परवाह नहीं है। वह भी संकट में हैं। उनकी पुरानी पेंशन वापस ले ली गई है। मैं पूरी तरह से रेलवे कर्मचारियों और रेलवे अधिकारियों के साथ हूं। लेकिन इस सरकार को सिर्फ चुनाव से मतलब है। चुनाव में धांधली के लिए कैसे जाएं। मुझे लगता है कि उन्हें शासन के लिए अधिक समय देना चाहिए, बयानबाजी के लिए नहीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि रेल मंत्री सिर्फ रील बनाने में व्यस्त हैं और यात्रियों के जीवन की उन्हें कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा आज रेल माता-पिता बहिन है। पहले रेल बजट होता था लेकिन अब इसका कोई बजट नहीं होता है। ममता बनर्जी ने कहा मैंने रेल मिनिस्टर रहते हुए एंटी कोलेजन डिवाइस सिस्टम पेश किया था। लेकिन अब ट्रेनों में इसका इस्तेमाल नहीं होता। इस समय रेल बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने कहा ये घटना और ज्यादा खतरनाक हो सकता थी। इसमें करीब 70 से 80 लोग घायल हैं और 20 लोग की हालत बहुत क्रिटिकल है। बहुत सी डेड बॉडी ऐसी हैं जिनकी कोई पहचान नहीं हो पाई है। ममता बनर्जी ने कहा जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ। हम वहीं डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए खड़े रहें। कम फ्लाइट्स का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि आने जाने के लिए नार्थ बंगाल से कोलकाता के लिए फ्लाइट बहुत कम हैं। इस हादसे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply