बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक चार चक्का वाहन ने सड़क पार कर रहे एक युवक को ठोकर मार दी। जहां इस दुर्घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के पश्चात आक्रोशित ग्रामीणों ने बहादुरगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर अपना आक्रोश जताया। वहीं घटना की सुचना पर थानाध्यक्ष बहादुरगंज अभिनव परासर, नप कार्यपालक पदाधिकारी अतिकुर रहमान, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र तांती, अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंथ अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मिर्तक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मुख्य मार्ग के जाम को खत्म करवाकर आवागमन को सुचारु रूप से प्रारम्भ कराया। वहीं मृतक की पहचान आजाद आलम पिता मोहिद आलम साकिन समेश्वर गुआबारी निवासी के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जहां परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की मृतक आजाद विवाह के दो वर्षों के पश्चात बकरीद का पर्व मनाने हेतु अपने घर आया था। अचानक घटित हुई इस घटना से परिजनों में मायूसी की लहर है वहीं पुरे गावं में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

Leave a Reply