बहादुरगंज थाना क्षेत्र के एलआरपी चौक के पास एक किराये के मकान में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थानाध्यक्ष बहादुरगंज, अभिनव परासर ने जानकारी दी कि मृतका की पहचान संतना बर्मन, पत्नी असगर अली, निवासी सिमलडांगी, थाना कोढ़ोबारी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतका दो दिन पहले अपने पति असगर अली के साथ बहादुरगंज थाना क्षेत्र के एलआरपी चौक स्थित अफजल हुसैन के किराये के मकान में रहने आई थी। आज संध्या को उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने मामले की सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

Leave a Reply