• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत

चंदन मंडल, सारस न्यूज़, बंगाल।

खोरीबाड़ी: शनिवार की करीब 1 बजे रात जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। यह घटना हाथीघीसा मंगल सिंह जोत इलाके की है। यहां एक जंगली हाथी ने नुकुल सिंह (35 ) नामक पर हमला कर दिया। नक्सलबाडी पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रकिया चल रही है।इस संबंध में स्थानीय समीर बर्मन ने बताया कि शनिवार की रात उक्त इलाके में एक जंगली हाथी ने प्रवेश कर तांडव मचाते हुए खेतों में लगी धान की फसलों को अपना निवाला बनाने के साथ रौंदकर बर्बाद करने की सूचना पर नुकुल सिंह अपने खेतों लगे धान की फसल को बचाने के लिए हाथी को भगाने गए थे। उसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। जिस वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *