• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अवैध शराब का धंधा चला रहे घर पर पुलिस का छापा, घर मालिक फरार।

सारस न्यूज़ सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: पुलिस के आंखों में धूल झोककर अवैध रूप से घर में शराब की खरीद बिक्री का धंधा चल रहा था। लेकिन प्रधाननगर थाना की पुलिस ने अभियान चलते हुए इसका भांडाफोड़ कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत एक नंबर वार्ड के राजेंद्र नगर इलाके में एक घर में अभियान चलाया। जहां, अवैध रूप से शराब की खरीद बिक्री का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने अभियान के दौरान करीब 50 से 60 हजार रूपये की देसी व विदेशी शराब जब्त किया। हालांकि घर का मालिक नौ दो ग्यारह हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *