• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में ब्राउन शुगर और नगद रुपए के साथ युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी में ब्राउन शुगर और नगद रुपए के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मिथुन राय है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर नक्सलबाड़ी स्टेशन मोड़ संलग्न प्रेम कॉलोनी इलाके में अभियान चलाकर 8 ग्राम ब्राउन शुगर और 36 हजार 700 रुपए के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक का संबंध नशे के कारोबार से है। गिरफ्तार युवक को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *