• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला थाना परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का हुआ आयोजन, चार मामले का निष्पादन।

सारस न्यूज़, राहुल कुमार, किशनगंज।

किशनगंज महिला थाना परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन राहत संस्था के सचिव डॉ. फरजाना बेगम के अध्यक्ष में किया गया। इस दौरान पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवाद से संबंधित कुल 14 मामले पहुंचे। राहत संस्था के सचिव डॉक्टर फरजाना बेगम महिला के द्वारा समझ बूझकर 4 मामले का निष्पादन मौके पर कर दिया गया। साथ ही चारो परिवार के लोगों को शपथ दिलाया कि अपने परिवार के साथ प्रेम भाव के साथ जिंदगी गुजर-बसर करें। किसी भी प्रकार का आपस में झगड़ा ना करें। प्रेम भाव से रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *