• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फीकल वेस्ट मैनेजमेंट प्रकल्प के कार्य का जायजा लेने पहुंचे सभाधिपति का विरोध।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

शनिवार को सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष व प्रशासनिक अधिकारी फीकल वेस्ट मैनेजमेंट प्रकल्प के तहत कार्य का जायजा लेने पहुंचे । इस दौरान सभाधिपति अरुण घोष व प्रशासनिक अधिकारियों का विरोध का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार खोरीबाड़ी के बुढागंज ग्राम पंचायत में आज सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के पास फीकल वेस्ट मैनेजमेंट कार्य शुरू एवं सरकारी जमीन पर बोर्ड लगाने का कार्य था। वहीं, कार्य का आरंभ होते ही सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपती अरुण घोष, वन एवं भूमि कर्मध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, खोरीबाड़ी बीडीओ दीप्ति साव, बुढागंज ग्राम पंचायत प्रधान अनिता राय को घेर कर स्थानीय लोगों ने अपना गुस्सा व्यक्त किया। इधर, खबर मिलते ही खोरीबाड़ी थाना प्रभारी मंतोष सरकार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। वहीं, बाद में स्थानीय लोगों को समझने के बाद सरकारी बोर्ड को लगाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रकल्प के चलते इलाका दुर्गंध और मक्खियों से भर गया है। वहीं, फीकल वेस्ट मैनेजमेंट प्रकल्प शुरू होने से समस्या और भी बढ़ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *