• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पुलिस अधीक्षक ने ठाकुरगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया, अभिलेखों और पंजीयों हुईं जांच।

शशि कोशी रोक्का, किशनगंज ब्यूरो।

किशनगंज पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय ठाकुरगंज,अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय,ठाकुरगंज और ठाकुरगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2,ठाकुरगंज, अंचल पुलिस निरीक्षक,और थानाध्यक्ष ठाकुरगंज के सभी अभिलेखों और पंजीयों की जांच की गई। संधारण में मिली त्रुटियों को सुधारने के लिए आदेशित किया गया। कांडों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने, अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावकारी गश्ती और सघन वाहन चेकिंग करने, मद्यनिषेध,जमीनी विवाद, और विधि-व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिए गए।

थाना निरीक्षण के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मचारियों, और चौकीदारों को अपराध नियंत्रण के संदर्भ में उचित दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही,ठाकुरगंज थाना में प्रतिनियुक्त QRT टीम को ड्रील कराकर response time चेक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *