• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चेस क्रॉप्स ऑनलाइन शतरंज में मुंबई के अथर्व ने मारी बाजी।

सारस न्यूज़, राहुल कुमार, किशनगंज।

     जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में चेस क्रॉप्स द्वारा रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के करीब दो दर्जन खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा चेस क्रॉप्स के सीईओ कमल कर्मकार ने सूचित किया कि इस प्रतियोगिता में नवी मुंबई निवासी समीर कुमार सिन्हा व श्रीमती मनीषा सिन्हा के पुत्र तथा न्यू होराइजन स्कॉलर्स स्कूल एरोली, नवी मुंबई के वर्ग 6 के छात्र अथर्व समीर सिन्हा ने बाजी मारी।

  इसके द्वितीय से 6 ठे स्थानों पर क्रमशः अपने जिले की धान्वी कर्मकार, अथर्व राज, सुरोनोय दास एवं हिमांश जैन ने जगह बनाई। 7 वां स्थान दुबई के आरुष चौधरी को प्राप्त हुआ। वहीं 8 वें स्थान पर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की अनाया साह काबीज हुई। पटना की आरुही राज 9 वें स्थान पर रही। जबकि 10 वां स्थान किशनगंज के देवराज सिन्हा को प्राप्त हुआ। इस्लामपुर के अंकुश बेन ने 11 वें स्थान पर अपना कब्जा जमाया। किशनगंज की पलचीन जैन 12 वें स्थान पर रही। अरुणाचल प्रदेश के वैभव दुगर को 13 वां स्थान प्राप्त हुआ। दुबई की आरसी तिवारी एवं कनाडा की जियाना रहमान को क्रमशः 14 वें और 15 वें स्थानों पर तथा अन्य को आगे संतोष करना पड़ा।

     जिला शतरंज संघ से जुड़े दर्जनों पदाधिकारियों ने देश- विदेश के इन जूनियर शतरंज खिलाड़ियों को उनके इन उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *