• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गोली मार कर घायल करने के दर्ज पुराने कांड का फरार एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, फारबिसगंज।

कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में ले जाती पुलिस।

विगत एक वर्ष पूर्व फारबिसगंज – रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 के एफसीआई चौक के समीप पैदल जा रहे एक व्यक्ति को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के फरार चल रहे मुख्य आरोपी को फारबिसगंज पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर शहर के रेफरल अस्पताल रोड में एक स्थान पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 444/23 में फरार चल रहे गिरफ्तार कांड के मुख्य आरोपी का नाम सुबेर उर्फ समर पिता स्वर्गीय जहांगीर बैरिया नरपतगंज निवासी बताया जाता है। गिरफ्तार आरोपी से स्थानीय थाना में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारियों ने गहन पूछताछ के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष के अलावा अनि अमरेंद्र कुमार सिंह, अखिलेश प्रसाद, सौरभ सिंह, राजा बाबू पासवान और पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *