• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आगामी 08 जुलाई को पप्पू यादव के अररिया आगमन पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित।

सारस न्यूज़, अररिया।

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के 08 जुलाई अररिया आगमन और उनके सम्मान समारोह को लेकर उनके कार्यकर्ता ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। जिप प्रतिनिधि हलचल अली की अध्यक्षता में यह प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रानीगंज प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रिंस विक्टर सहित कई लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने बताया कि 08 जुलाई को दिन के 11 बजे पूर्णिया के सांसद का जिला मुख्यालय स्थित सुभाष स्टेडियम में सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया है। जहां कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मिलन सम्मान समारोह को यादगार बनाते हुए सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति दर्ज की जायेगी। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *