• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सरहद पे खड़े हैं लेकर जज्बा बलिदान का! बिंदु अग्रवाल की कविता #55

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

सरहद पे खड़े हैं लेकर जज्बा बलिदान का।
देश की आन पे करते हैं खुद को यूँ कुर्बान देखिए।।

न आँधी की परवाह न तूफानों का डर।
रखते हथेली पे हरदम अपनी जान देखिए।।

सिर्फ सैनिक नही हमारे ये धड़कन है देश की।
ये हैं हमारे देश की आन,बान और शान देखीए।।

देख हौसला जवानों का,दुश्मन तो क्या।
थर-थर काँपते है ज़लज़ले और तूफान देखीए।।

रखने को मान हमारे तिरंगे की,न जानें।
कितनों ने गंवाई अपनी ,जान देखीए।।

न हिंदू, न मुस्लिम, न शिख ,न इशाई।
हर किसी के माथे पे लिखा है, हिंदुस्तान देखिए।।

 स्वरचित-
  बिंदु अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *