• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आयकर विभाग ने तमिलनाडु में तलाशी कार्रवाई की

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

आयकर विभाग ने तमिलनाडु में पशु चारा के उत्पादन, मुर्गी पालन, खाद्य तेलों और अंडा उत्पादों के निर्यात में लगे एक समूह के मामले में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। समूह के तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में स्थित 40 परिसरों में तलाशी कार्रवाई 27.10.2021 को शुरू की गई थी।

तलाशी कार्रवाई के दौरान, इलेक्ट्रॉनिक डेटा के रूप में कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री मिली हैं और उन्हें जब्त कर लिया गया है। इन जब्त किए गए दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि समूह अपनी आय को विभिन्न तरीकों से छिपाने में लिप्त है जैसे कि फर्जी खरीद की बुकिंग सहित खर्चों को बढ़ाकर दिखाना, विक्रयों के विवरण को कम करके दर्शाना और नियमित बही-खातों में स्क्रैप/उप-उत्पादों की बिक्री नहीं दर्शाना शामिल है। जब्त दस्तावेजों के विश्लेषण से यह भी पता चलता है कि इस तरह से प्राप्त बेहिसाब आय को विभिन्न अचल संपत्तियों की खरीद और निर्माण में निवेश किया गया है और बेहिसाब खर्चों को पूरा करने में भी व्यय किया गया है।

तलाशी अभियान में 3.3 करोड़ रुपए की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई है और 300 करोड़ रुपए से अधिक की बेहिसाब आय का पता चला है। 
आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *