• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पेनाल्टी शूट में मेजबान मारवाड़ी कॉलेज विजयी।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

अररिया कॉलेज को मिली पराजय।

अन्तर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू।

मारवाड़ी कॉलेज की मेजबानी में पूर्णियाँ विश्वविद्यालय अंतर्गत अन्तर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता गुरुवार को शुरू हुई। उद्घाटन मैच में मेजबान मारवाड़ी कॉलेज ने पेनॉल्टी शूट में अररिया कॉलेज को 2-1 से पराजित किया।

मैच के दौरान दोनों टीमें गोल करने के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। रेफरी ने पेनाल्टी शूट का निर्णय लिया, जिसमें मारवाड़ी कॉलेज के गोलकीपर संजय सोरेन ने 4 गोल बचाए। संजय सोरेन और सुनिराम टुडू ने 1-1 गोल किया, जबकि अररिया कॉलेज की ओर से रवींद्र हांसदा ही एक गोल कर पाए।

उद्घाटन समारोह में प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार ने पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के वर्ष 2024 के वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार आयोजित इस पहली खेल प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया। रिया और रिमझिम ने स्वागत-गान और कुलगीत प्रस्तुत किया, जबकि तबला वादन प्रियतोष पांडेय ने किया।

मारवाड़ी कॉलेज के क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. देबाशीष डाँगर ने स्वागत भाषण दिया। प्रो. (डॉ.) सजल प्रसाद और प्रो. (डॉ.) गुलरेज़ रोशन रहमान ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. क़सीम अख़्तर ने किया। समारोह में अररिया कॉलेज के क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा, कुमार साकेत, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. श्रीकांत कर्मकार, डॉ. अनुज कुमार मिश्रा, डॉ. रमेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, पीटीआई प्रभारी रविकांत गुंजन, कुमार, राजकुमार, बिरजू, और अशोक दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

फाइनल मैच शुक्रवार को मारवाड़ी कॉलेज और चैंपियन जीएलएम कॉलेज, बनमनखी के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *