• Sat. Apr 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये है। नक्सलबाड़ी आमतला स्टेट हाईवे की घटना है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलबाड़ी के बेंगाईजोत आमतला इलाके में दो बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान श्रवण शर्मा (18) वर्ष खोरीबाड़ी के शिमुलतला निवासी आर्यन भट्ट राय (17) और नक्सलबाड़ी के मैरीव्यू चायबागान इलाके के निवासी रंजीत मंडल (33) के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले गए। बाद में तीनों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त करते हुए घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *