मणिपुर पुलिस ने स्क्रैप से भरे ट्रक चोरी करने के आरोप में विधाननगर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम अमरजीत सिंह है। वह पंजाब का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार गत 30 तारीख को स्क्रैप से भरे एक ट्रक मणिपुर से असम के रंगिया के लिए रवाना हुआ था। लेकिन निर्धारित समय के बाद भी ट्रक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। जिसके बाद स्क्रैप के मालिक ने ट्रक और चालक की खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि चालक का मोबाइल फोन बंद है। 5 से 6 लाख की स्क्रैप ट्रक में भरा था। इसके बाद इस मामले में थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी मणिपुर पुलिस ने चालक का मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के साथ गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को बीते कल विधाननगर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही स्क्रैप से भरे ट्रक को भी जब्त कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश करने के बाद मणिपुर पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मणिपुर रवाना हो गयी।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply