• Sun. Feb 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सभी राशन कार्डधारकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है जो इस महीने के अंतिम तक चलेगा।
इस योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को आच्छादित करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान ने सभी पंचायत के कार्यपालक सहायक, विकास मित्र और विभिन्न एनजीओ के सहभागी के साथ एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन प्रखंड सभागार में किया।
इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित कई बिंदुओं पर जानकारी दी, साथ ही आम जनों को इस कार्ड से होने वाले लाभ को लेकर भी लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान के अलावा स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम, प्रखंड समन्वयक, जिला से आए प्रशिक्षक पंकज कुमार, लीली कुमारी, अजित कुमार एवं अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *