• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डकैती के उद्देश्य से इकट्ठा हुए तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

भक्तिनगर थाना अंतर्गत आशीघर चौकी की पुलिस ने डकैती के उद्देश्य से इकट्ठा हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में गोविंदा सरकार, नित्यानंद रॉय और जीवन दास शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार बीते देर रात आशीघर चौकी अंतर्गत फारुखाटी पुल के नीचे 10 से 12 बदमाशों का एक दल डकैती के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे। इसकी खबर मिलते ही आशीघर चौकी की पुलिस ने अभियान चलते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कई बदमाश भागने में सफल रहे। आरोपियों के पास से कई लोहे की वस्तुएं और हथियार बरामद किये गए। आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *