दिनांक 01/08/2024 को श्री महेंद्र प्रताप, कमांडेंट, 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अररिया के निर्देशन में बाहरी सीमा चौकी मुरारिपुर में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ० एस. के मंडल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (SG), सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना द्वारा पशुओं की जाँच की गई और तत्पश्चात निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। साथ ही, डॉ० एस. के मंडल ने पशु पालकों को पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारियों और उनसे बचाव के उपाय भी बताए।
पशु चिकित्सा शिविर के दौरान कुल 67 पशुओं का इलाज किया गया। इसी क्रम में गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार बल कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, मोटे अनाज के फायदे और भारत के वीर पोर्टल की जानकारी दी गई तथा उसमें अंशदान करने हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर फल एवं सब्जियों के उत्पादन हेतु भी प्रोत्साहित किया गया ताकि जवानों को ताजे फल और सब्जी मिल सकें।
इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की गई। एसएसबी द्वारा सीमावर्ती गांवों में समय-समय पर ऐसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलता है। इस कार्यक्रम में उ०नि० चावडिया माया भाई, आ० महेंद्र बोरो सहित अन्य जवान मौजूद रहे।
सारस न्यूज़ अररिया।

Leave a Reply