आदर्श थाना फारबिसगंज में दर्ज एक पुराने धोखाधड़ी और ठगी के मामले में फरार चल रहे कांड के अप्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गहन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत, फारबिसगंज पुलिस ने धोखाधड़ी और ठगी से संबंधित मामले में, जो प्राथमिकी संख्या 211/15 के तहत दर्ज था, एक फरार अप्राथमिकी अभियुक्त को सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धनिक लाल साह, पिता विशुन प्रसाद साह के रूप में हुई, जो त्रिवेणीगंज, सुपौल का निवासी है। इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के साथ अपर थानाध्यक्ष अनि रौनक कुमार, कांड के अनुसंधानकर्ता अनि मो अलहक और अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में सुपौल जिला के जीवछपुर थाना, भीमपुर निवासी भूपेंद्र मेहता ने स्थानीय थाना में पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी संख्या 211/15 दर्ज कराई थी। आरोप है कि इन आरोपियों ने फारबिसगंज के बस स्टैंड में किसान परिवार एग्रो फार्मिंग लिमिटेड नामक कंपनी खोलकर 50 लाख रुपये की ठगी की थी। गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सारस न्यूज़, फारबिसगंज।

Leave a Reply