शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़ टीम।
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामनीगुड़ी में मध्यान भोजन में खराब खाना परोसे जाने को लेकर सैकड़ों लोगों और बच्चों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को खराब और सड़ा हुआ मध्यान भोजन परोसे जाने के बाद बच्चों की शिकायत पर अविभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे।
प्रखंड शिक्षा प्रभारी कुनकुन मलिक ने कहा कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने भोजन में किसी प्रकार की दिक्कत से इनकार करते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया।
घटना स्थल पर पहुंची कुर्लिकोट पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बच्चों के अभिभावकों ने चिंता व्यक्त की यदि बच्चों ने खराब खाना खा लिया होता, तो इसका जिम्मेदार कौन होता। बच्चों ने समय रहते अपने परिवारों को पूरी जानकारी दी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
