Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज:-बाबा नगरी देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

श्रावण मास के शुरू होते ही बिहार सहित देश और दुनिया से लाखों की संख्या में शिवभक्त झारखंड स्थित देवघर में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इसी क्रम में आज बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 07 से देवघर के लिए कांवरियों का एक जत्था रवाना हुआ। ये कांवरिये सुल्तानगंज से पवित्र गंगा जल लेकर 110 km पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

शिवभक्तों का जत्था रवाना होने के दौरान स्थानीय नगर पार्षद बंटी सिन्हा ने ईश्वर से इन लोगों की यात्रा मंगलमय होने की कामना की। देवघर जाने वाले शिवभक्तों में मुख्य रूप से निताई सिन्हा, सुशांत सिन्हा, छोटू दास, टिंकू झा, विक्रम शर्मा, रंजीत शर्मा और गणेश शर्मा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *