• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में गाय चोरी के आरोप में दो चोर गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी पुलिस ने गाय चोरी के आरोप में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम टुकरिया मोड़ के निवासी विश्वदीप राय और रायपाड़ा के निवासी सुनील विश्वास है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलबाड़ी के टुकरिया इलाके में एक निवासी के घर से एक गाय चोरी हो गई थी। रविवार रात को नक्सलबाड़ी थाने में गाय चोरी की एक शिकायत दर्ज करायी गयी थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने नक्सलबाड़ी के तोतारामजोत में अभियान चलाकर दो गाय चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार तोतारामजोत में गाय की तस्करी से पहले चोरों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से एक गाय बरामद की गयी है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। दूसरी ओर, एसएसबी ने सीमा पर मवेशियों की तस्करी से पहले तीन गाय और तीन बकरियों को बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *