मृतक के परिजन को सांत्वना देते विधायक और कार्यकर्ता
भरगामा प्रखंड के भैयाराम बिशनपुर में आंधी के दौरान घर का टीना उड़कर गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई, जिससे पूरा परिवार शोक संतप्त हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पूर्व विधायक देवंती यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।
पूर्व विधायक देवंती यादव ने शोक संतप्त परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में वह और उनका पूरा भाजपा परिवार पीड़ित परिवार के साथ है। किसी भी चीज की जरूरत होने पर उनसे संपर्क करने का आश्वासन दिया और हर संभव सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करने की बात कही।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, कौशल सिंह भदोरिया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रघुनंदन साह, शशिकांत राय, आशीष सिंह सोलंकी, कमल देव कूंवर, ओमप्रकाश कूंवर टार्जन, अरुण सिंह, दिलीप यादव व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply