• Fri. Jan 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 12 अगस्त 2024, सोमवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। सामाजिक दायरे में बने रहने के लिए कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम में अतिरिक्त प्रयास करेंगे, लेकिन इसके बावजूद उनकी आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र की नाराजगी घर पर निकालने से आपसी समझ बिगड़ सकती है। धनलाभ कठिनाई से और सीमित मात्रा में होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सरकारी काम लंबित रहेंगे। ज्यादा परिश्रम के कारण थकान महसूस होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। घर और व्यवसाय के कार्यों के बीच संतुलन बनाने में असहजता हो सकती है। हालांकि, सही समय पर धनलाभ होने से काम में बाधा नहीं आएगी। परिवार की महिलाओं से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सरकारी कार्यों में थोड़ी सिफारिश के बाद ही प्रगति होगी। शेयर बाजार में निवेश से आज बचें, हानि हो सकती है। अन्य दैनिक उपभोग के व्यावसायिक कार्यों में निवेश करना लाभदायक रहेगा। गृहस्थ जीवन में किसी अप्रत्याशित घटना से आश्चर्यचकित हो सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके असंयमित व्यवहार के कारण आस-पास के लोग नाराज हो सकते हैं। भले ही आप न चाहें, लेकिन कठोर शब्द बोलने पड़ सकते हैं, जिससे बाद में पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में उधारी वाले लोग परेशानी खड़ी कर सकते हैं, इसलिए आज किसी से उधार न लें। असंयमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य में बाधा आ सकती है, खासकर रक्त-पित्त संबंधी समस्या रहेगी। आपके विरोधी आपकी बातों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करेंगे, जिससे मानहानि हो सकती है। भाई-बंधुओं के साथ विवाद रहने के कारण पारिवारिक माहौल अशांत रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। पारिवारिक भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है। किसी को उधार चुकाने में असमर्थता से बहस हो सकती है। सेहत असामान्य रहेगी, लेकिन काम की व्यस्तता के कारण आप इसे नजरअंदाज करेंगे, जिसका भविष्य में नुकसान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में उदासी रहेगी। स्त्री वर्ग से विचारों में मेल न होने के कारण अनबन हो सकती है। संतान का व्यवहार भी आपके अनुकूल नहीं रहेगा। दूर के रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने से थोड़ी शांति मिलेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप सुख-शांति से दिन बिताएंगे, हालांकि छोटी-मोटी घटनाएं मन को दुखी कर सकती हैं। किसी के गलत व्यवहार के कारण गुस्सा आ सकता है, जिससे सावधान रहें, वरना नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में आमदनी होगी, लेकिन वसूली में परेशानी आ सकती है। सहकर्मियों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन फिर भी काम समय पर पूरा कर लेंगे। सामाजिक जीवन पहले से बेहतर रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ आनंद के पल बिताने के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी, लेकिन कोई आपके व्यवहार से नाराज हो सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। अपनी गलती मान लेने से विरोधियों से वैर-द्वेष खत्म होगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे, लेकिन धन संबंधी मामलों को लेकर परेशानी रह सकती है। धन की कमी के कारण किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट आ सकती है। आज आपको किसी को भी उधार देने से बचना चाहिए। सामाजिक और पारिवारिक वातावरण में सुधार आएगा, लेकिन यह स्थिति को बहुत अधिक नहीं बदलेगा। घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, उचित मार्गदर्शन मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। ज्यादा कंजूसी करने के बावजूद खर्चों पर काबू नहीं पा सकेंगे। धन को लेकर आज किसी से विवाद हो सकता है, लेकिन संबंधों से ज्यादा धन को महत्व न दें, वरना अकेले पड़ सकते हैं। परिवार या कार्यक्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। थोड़े प्रयास के बाद कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल आवश्यकताओं की पूर्ति न होने के कारण अशांत रहेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में स्वार्थ के कारण हिस्सा लेंगे। संतान की वजह से परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन व्यवसाय से लाभ दिलाएगा। एक से अधिक कार्यों में निवेश करने से लाभ की संभावना ज्यादा रहेगी, लेकिन जल्दबाजी न करें, वरना हानि हो सकती है। नए कार्य की योजना बनाएं, लेकिन इसे शुरू करने के लिए थोड़ा इंतजार करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, तंत्र-मंत्र के प्रयोग, ज्योतिष या अन्य गूढ़ विषयों को जानने की लालसा बढ़ेगी। आज परिजनों से मन की कोई बात न छुपाएं, वरना भविष्य में पछतावा होगा। संतानें आपके अनुसार व्यवहार करेंगी। मानसिक शांति मिलेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप अपनी योजनाओं को साकार रूप दे पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन किसी को उधार देने से बचें, वापसी में परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में आकस्मिक लाभ से रोमांचित होंगे। आलस्य के कारण कार्य विलंब से शुरू और पूरा होंगे। सामाजिक कार्यों पर धन खर्च होगा, पारिवारिक आवश्यक वस्तुओं पर भी खर्च रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, केवल आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। घर में अविवाहितों के रिश्ते की बात चल सकती है, लेकिन पक्की होने में संदेह रहेगा। घरेलू शांति बनी रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है, जहां से उम्मीद नहीं होगी वहां से भी धन लाभ होगा। लेकिन लोभ की प्रवृत्ति के कारण घर और बाहर के लोग आपसे परेशान रह सकते हैं, भले ही वे इसे व्यक्त न करें। आज पारिवारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर दिनचर्या निर्धारित करें। नौकरीपेशा लोग दिन की शुरुआत में कार्यभार कम रहने से राहत महसूस करेंगे, लेकिन दोपहर के बाद अचानक काम बढ़ने से व्यस्त हो जाएंगे। धन संबंधी कार्यों को अंत समय में टालना पड़ सकता है। घर के बुजुर्गों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी, लेकिन उनकी मनमानी से परेशानी भी होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। चिड़चिड़ापन रहेगा, जिससे मामूली बातों पर झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है, व्यवहार में रूखापन रहने से लोग आपसे कट सकते हैं। व्यापारी वर्ग बिक्री को लेकर चिंतित रहेगा। पुराने अनुबंध समय पर पूरे नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन बीच-बीच में मतभेद उभरने से सदस्यों में बोलचाल बंद हो सकती है। धैर्य से समय व्यतीत करें, धन की आमद कम रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन आज भी लाभदायक रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखें, लोग किसी न किसी कारण से आपको क्रोधित कर सकते हैं। लेकिन अपने काम से काम रखें। समय धन और सम्मान दोनों में वृद्धि करेगा। विदेशी व्यापार या जमीन संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। आकस्मिक यात्रा के कारण जरूरी कार्यों को स्थगित करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों के माध्यम से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *