• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में सुब्रती संघ की दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू: खंभ पूजन के साथ 73वें साल की शुरुआत।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

नक्सलबाड़ी के सुब्रती संघ ने दुर्गोत्सव की तैयारियों का आगाज़ खंभ पूजन के साथ किया है। इस साल सुब्रती संघ की दुर्गा पूजा 73वें वर्ष में प्रवेश करेगी, और इसके लिए 10 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। पूजा मंडप की निर्माण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

खंभ पूजन के आयोजन में सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष, सुब्रती संघ के सदस्य विराज सरकार, शांतनु दे, निलय चक्रवर्ती, सौरभ राय और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सभाधिपति अरुण घोष ने बताया कि इस साल भी पूजा थीम आधारित होगी और सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार आयोजित की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, पूजा की थीम बेलपत्र पर आधारित होगी, और उन्हें उम्मीद है कि हर साल की तरह इस बार भी सुब्रती संघ की पूजा देखने के लिए बिहार, खोरीबाड़ी, नेपाल और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *