• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, अररिया।

महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी ने बताया कि महिला थाना कांड संख्या 51/24 के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी नगर थाना क्षेत्र के शरणपुर पंचायत वार्ड संख्या 07 निवासी अर्जुन यादव पिता झमेली यादव बताया गया। जो महिला के साथ दुष्कर्म कर मोबाइल से वीडियो बनाकर पीड़ित महिला के व्हाट्सएप पर शेयर कर ब्लैकमेल कर रहा था। जिसमें पीड़ित महिला के आवेदन पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर महिला थाना पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *