सारस न्यूज, वेब डेस्क।
बिहार सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह को बाहुबलियों से खतरा मिलने के बाद उन्हें ज़ेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा रही है। यह सुरक्षा उन्हें पुलिस और विशेष शाखा की रिपोर्ट के आधार पर दी जा रही है, जिसमें बताया गया है कि पूर्णिया और आस-पास के बाहुबली नेता मंत्री के लिए खतरा बन सकते हैं। इसके अलावा, बिहार के दो सांसदों, देवेश चंद्र ठाकुर और विवेक ठाकुर, को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी, क्योंकि उन्हें भी खतरे की आशंका है।
बिहार में वर्तमान में केवल तीन नेताओं को ज़ेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें अब लेसी सिंह भी शामिल हो गई हैं। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को यह सुरक्षा प्राप्त थी। वहीं, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को ज़ेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।
