Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज के सभी 242 और शहरी क्षेत्र के 39 छठ घाट पर ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया गया

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

छठ पर्व लोक आस्था एवं जन संस्कृति का एक महापर्व है। भगवान सूर्य की उपासना का यह अनुष्ठान सुख, समृद्धि, आरोग्यता एवं मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए अपार श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। सभी जिलेवासियों से मेरी अपील है कि इस पावन पर्व को सांप्रदायिक एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं। और इस छठ महापर्व पर सभी छठ व्रतियों के द्वारा संध्या अर्घ्य किशनगंज के सभी 242 और शहरी क्षेत्र के 39 छठ घाट पर ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। शहरी क्षेत्र के खगड़ा देवघाट, धोबी पुल, घोड़ा मारा छठ घाट, दिलावरगंज, रमजानपुल छठ घाट, प्रेमपुल छठ घाटऔर फरीनगोला छठ घाट , ओदरा छठ घाट, केला बागान छठ घाट, धरमगंज मझिया छठ घाट, और डुमरिया भट्ठा छठ घाट के अलावा नेपालगढ़ कॉलोनी के छठ पूजा पोखर आदि पर ढलते सूर्य को लाखों लोगों ने अर्घ्य दिया। और अपने परिवार शहर गांव के लिए प्रार्थना की ताकि आने वाले दिन सबो का सुख समृद्धि के साथ बीते छठ मैया सबो की कामना पूर्ण करें, और इस आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश स्वयं सपरिवार ओदरा घाट पहुंचकर संध्या अर्घ्य दिया। महापर्व पर ओदरा घाट पर किए गए व्यवस्था का अवलोकन किया गया। ओदरा घाट पर बनाए गए कोविड टीकाकरण स्थल पर जाकर टीकाकरण का जायजा भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *