• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चिराग पासवान फिर चुने गए लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोजपा नेता किशन बाबू पासवान ने दी बधाई, कहा: यह पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़ टीम, पटना।

पटना: चिराग पासवान को पुनः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर किशनगंज के वरिष्ठ लोजपा नेता किशन बाबू पासवान ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। रविवार को रांची में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जो पार्टी की विकास यात्रा को नई गति देने में सहायक होगा। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को छूएगी। किशन बाबू पासवान ने चिराग पासवान को अपनी शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *