Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 26 अगस्त, सोमवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यस्थल पर लोगों की सहानुभूति प्राप्त होगी। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर करें। तनाव से बचें, गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। किसी की राय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आपके जीवनसाथी का सहयोग आज आपको बहुत महत्वपूर्ण लगेगा। आपकी समझदारी और मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। पिता की सलाह से धन लाभ की संभावना है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज परिवार से जुड़े काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। मामूली बात पर विवाद हो सकता है, कानूनी कार्यों से बचें। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा की संभावना है। नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। जीवनसाथी के साथ हल्की-फुल्की तकरार हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपकी विनम्रता से आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में माहौल खुशनुमा रहेगा। सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों का योगदान भी है। धन प्राप्ति के योग हैं। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, सतर्क रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, अनबन की स्थिति बन सकती है। आज आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं, लेकिन खर्चे अधिक होंगे जिससे बचत मुश्किल हो जाएगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य की देखभाल करें। घर में अतिथियों का आगमन संभव है। किसी विवाद के कारण कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते हैं। पति-पत्नी के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। जिद करने से बचें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। किसी पुराने संबंधी से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, पर जल्दबाजी न करें। विद्यार्थियों को करियर में असंतुष्टि हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। नई नौकरी के अवसर हाथ से न जाने दें। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस करेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश से लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दिनभर घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे। काम पर ध्यान कम देने के कारण आर्थिक स्थिति में थोड़ी कमी आ सकती है। परिवार के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। दोपहर के बाद पुराने लंबित कामों में सफलता मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। धन लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को आ रही मुश्किलें कम होती नजर आएंगी। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। शोध से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। विवादों से दूर रहें। कार्यस्थल पर सहयोगी माहौल मिलेगा, जिससे धन लाभ होगा। आय में स्थिरता रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों की आवक बनी रहेगी। माता से सुख मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। गलत शब्दों के प्रयोग से बचें। खर्चे बढ़ सकते हैं, सावधानी बरतें। पिता के साथ संबंध सुधर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। साझेदारी में फायदा हो सकता है। संपत्ति से जुड़ी कोई योजना सफल हो सकती है। कोई बड़ा खर्च हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यस्तता के बाद भी मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। नई बिजनेस डील में रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। व्यापारियों को विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *