• Sat. Mar 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, अररिया।

महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी ने बताया कि महिला थाना कांड संख्या 04/24 में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के नामजद आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की पहचान सदर प्रखंड, अररिया स्थित लहटोरा वार्ड संख्या 06 निवासी शुकरा ऋषिदेव उर्फ बिपिन कुमार उर्फ दिपेन कुमार (21) के रूप में की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कागजी कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *