सिलीगुड़ी: आशिघर चौकी की पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में बिपुल शर्मा नामक युवक को गिरफ्तार किया है। बिपुल शर्मा 41 नंबर वार्ड के तिरंगा मोड़ का निवासी है। सिलीगुड़ी के घोगोमाली की रहने वाली महिला की बिपुल से दो साल पहले मुलाकात हुई थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। महिला का आरोप है कि बिपुल ने शादी का वादा करके उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया और उससे दूरी बना ली। महिला ने इस संबंध में बीते कल आशिघर चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बिपुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply