• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिक्किम में दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के चार जवानों की मौत।

सारस न्यूज, सिलिगुड़ी।

सिलीगुड़ी: सिक्किम के पाक्योंग जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के चार जवानों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब जवानों का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के जुलुक की ओर जा रहा था।

मृतकों में मध्य प्रदेश के रहने वाले वाहन चालक प्रदीप पटेल, मणिपुर के पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के. थंगापंडी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक जा रहा था। तभी वाहन दलपचंद पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने चार जवानों की मौत की पुष्टि की है। सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बिन्नागुड़ी की एक यूनिट के थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *