• Fri. Jan 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 08 सितम्बर, रविवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी, लेकिन किसी पुरानी बात को लेकर विवाद की संभावना है, जिससे मानसिक अशांति हो सकती है। सेहत पर ध्यान दें, अनदेखी से नुकसान हो सकता है। विवेकपूर्ण निर्णय लेंगे, लेकिन मन अनैतिक कार्यों की ओर भटक सकता है। घर और समाज में धैर्य रखें, अनावश्यक प्रतिक्रिया माहौल बिगाड़ सकती है। महिला वर्ग आत्मविश्वास से भरी रहेंगी, लेकिन अहंकार से मान-हानि की संभावना है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन व्यवसायिक दृष्टिकोण से लाभकारी रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन लेन-देन में सतर्कता बरतें। वैचारिक निखार आएगा और परिवार के साथ मधुर संबंध रहेंगे। धन-संपत्ति के लिए अच्छा समय है, विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी मिल सकता है।

मिथुन👥 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप खुद को दूसरों से श्रेष्ठ समझेंगे, जिससे आस-पास के लोग असहज हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कलह-क्लेश से मानसिक अशांति हो सकती है। धन संबंधित लेन-देन में स्पष्टता रखें। आकस्मिक यात्रा की संभावना है। कार्यक्षेत्र में संतुलित व्यवहार बनाए रखें और धार्मिक कार्यों में भागीदारी हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन मिश्रित रहेगा। मध्यान्ह तक स्थिति तनावपूर्ण रह सकती है, लेकिन शाम के बाद लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं पर अनावश्यक खर्च करेंगे। परिवार में मनमुटाव हो सकता है, लेकिन बुजुर्गों के हस्तक्षेप से स्थिति सुधर जाएगी। महिलाएं आत्मबल से भरपूर रहेंगी, लेकिन ईर्ष्या से कार्य बिगड़ सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन परिश्रम का रहेगा। मध्यान्ह तक मेहनत का फल न मिलने से क्रोध आ सकता है। अचानक खर्च की संभावना है, लेकिन धैर्य रखें। सहकर्मियों और परिजनों से नम्रता से व्यवहार करें, अन्यथा सभी कार्य खुद ही करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र से लाभ के नए साधन मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन गंभीर परिणाम नहीं होंगे।

कन्या👧 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का पूर्वार्ध सामान्य रहेगा, अधूरे कार्य लटके रह सकते हैं। अनैतिक कार्यों से बचें, अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। दो पक्षों के बीच सुलह कराने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। धन लाभ की संभावना कम रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अधूरे कार्यों को पूरा करने की जल्दी में रहेंगे, जिससे कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में गलती का गुस्सा दूसरों पर न निकालें। संध्या के समय धन लाभ की संभावना रहेगी। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अनचाहे विवादों में उलझ सकते हैं। अहम की भावना आपको झुकने नहीं देगी, जिससे समस्याएँ बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन लाभ की उम्मीद कम है, लेकिन अचानक धन मिलने की संभावना है। घर में पूजा-पाठ हो सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपको समाज में मान-सम्मान दिलाएगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और यात्रा के योग हैं। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएंगी और सामाजिक जीवन में आपकी पहचान बढ़ेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। पुराने परिश्रम का फल मिलेगा। वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। व्यवसाय में मध्यान्ह तक लाभ की संभावना है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मध्यान्ह तक भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन नतीजे निराशाजनक रह सकते हैं। विचारधारा मेल न खाने से दूसरों से तालमेल बैठाने में कठिनाई होगी। परिवार में वैचारिक मतभेद के चलते तनाव हो सकता है। शाम तक स्थिति सुधरेगी और रुके कार्य पूरे हो सकते हैं।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं। परिवार में भावुक माहौल रहेगा, लेकिन अधिक बोलने और क्रोध से बचें। आर्थिक रूप से आकस्मिक खर्च बढ़ सकता है, लेकिन शाम के बाद स्थिति सामान्य होगी।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *