• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 को लेकर सदस्यता अभियान चलाया गयाl

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंजl

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 को लेकर किशनगंज विधानसभा के पहाड़कट्टा मंडल के उदगड़ा पंचायत में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी। अभियान के दौरान 880002024 में मिस्ड कॉल कर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के सदस्य बनने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज दास के नेतृत्व में कई गांव टोलो का भ्रमण कर घर-घर सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए बताया कि हम सभी को इस बात का गर्व है कि हम विश्व के बड़े सबसे राष्ट्रवादी राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ता है और देश के पुनः निर्माण में हम सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश का मान सम्मान और जनता का आत्मविश्वास बड़ा है जिसमें सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा जैसे राजनीतिक दल से वोटर भी कार्यकर्ता बनने के लिए उत्साहित है। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सह युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित कौशिक, जिला महामंत्री मनीष सिंहा, पूर्व जिला महामंत्री संजय उपाध्याय, पंचायत अध्यक्ष दिलीप दास जीवछ यादव सहित कई पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *