गुरुवार को जिला पदाधिकारी किशनगंज की अध्यक्षता में जिला में विभिन्न परियोजनाओं हेतु अर्जित की जाने वाली भूमि की समीक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी किशनगंज, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग किशनगंज, उप महाप्रबंधक (तकनीकी) B.S.R.D.C.L P.I.U. कटिहार एवं पूर्णिया, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल किशनगंज, सहायक अभियंता पुल निर्माण निगम, और राष्ट्रीय उच्च पथ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
समीक्षा के बाद निर्देश दिया गया कि सभी अंचल अधिकारियों से संपर्क कर परियोजनाओं में शेष बचे रैयतों का एल.पी.सी. (भूमि पट्टा प्रमाणपत्र) बनवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिन परियोजनाओं में अभी तक खेसरा का एल.पी.सी. नहीं बना है, उसकी पूरी सूची भूमि सुधार उप समाहर्ता किशनगंज को उपलब्ध कराई जाए, ताकि शीघ्र एल.पी.सी. का निर्माण हो सके और संबंधित रैयतों को उनका भुगतान किया जा सके।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply