• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वृद्ध व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

माटीगाड़ा इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। यहां पर एक वृद्ध ने दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित किशोरी बोलने में अक्षम है। आरोपी का नाम तराणी बर्मन (60) वर्षीय है। वह माटीगाड़ा थाना इलाके का निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय दिव्यांग किशोरी बीते कल रात को अपने घर में अकेली थी। आरोप है कि घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर तराणी बर्मन ने घर में जाकर दिव्यांग किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद परिवार वाले घर आए तो बच्ची ने इशारो में अपने साथ हुई घटना की आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार वालों ने पड़ोसी तराणी बर्मन के खिलाफ दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के आधार पर माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने आरोपी को बीती रात को उसके घर से गिरफ्तार किया। आज आरोज को किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। वहीं, दिव्यांग किशोरी का मेडिकल कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *