Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डकैती के योजना बनाकर इकट्ठा हुए चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

प्रधाननगर थाने की पुलिस ने डकैती के उद्देश्य से जमा हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम शिवा बर्मन, खोकन महंत, राकेश शाह और मिथुन खतीक है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि दागापुर चाय बागान संलग्न मैदान में बदमाशों का एक गिरोह जमा हुआ है। इसी के आधार पर प्रधाननगर थाने की पुलिस ने वहां अभियान चलाया और चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। हालांकि, पुलिस की आने की भनक मिलते ही कई बदमाश फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाशों का गिरोह प्रधाननगर थाना इलाके में छिनतई या डकैती की योजना बना रहा था। आरोपियों के पास से डकैती में इस्तेमाल होने वाले कई हथियार बरामद किए गए है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *