सारस न्यूज, अररिया।
नगर थाना में डीआईयू टीम की गिरफ्त में आरोपी।
नगर थाना क्षेत्र के ओमनगर वार्ड संख्या 08 में स्मैक की धड़ल्ले से हो रही बिक्री की सूचना पर, वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस और डीआईयू टीम ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान करीब 100 ग्राम स्मैक के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार कर नगर थाना लाया गया।
नगर थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला और एक पुरुष को स्मैक तस्करी और बेचने का मुख्य आरोपी माना गया है। इन्हें लगभग 100 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य स्थानों पर भी छापेमारी अभियान जारी है।
इस छापेमारी अभियान में नगर थाना पुलिस के थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, एसआई अंकुर, एसआई अजय कुमार यादव, डीआईयू टीम प्रभारी और नगर थाना पुलिस का सदल-बल शामिल थे।