सारस न्यूज़, अररिया।
सिमराहा थाना क्षेत्र के हलहलिया पंचायत स्थित बारा मानिकपुर गांव की रहने वाली प्राची प्रिया ने रसायनशास्त्र में स्नातक करते हुए पूर्णिया महिला महाविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। प्राची के पिता महेंद्र प्रसाद मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी हमेशा से एक मेधावी छात्रा रही है। इंटरमीडिएट के बाद उसने विज्ञान विषय को चुना और रसायनशास्त्र से स्नातक करने का फैसला किया।
स्नातक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्राची ने कुल 1500 अंकों में से 1104 अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। उनकी इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है, और उन्होंने अपनी बेटी की इस उपलब्धि का जश्न केक काटकर मनाया।