• Fri. Mar 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिरसा मुंडा के 146वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन की अध्यक्षता नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने की

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।

सोमवार को नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड नं चार में अवस्थित नया प्राथमिक विद्यालय भीमबालिश निचानबस्ती के प्रांगण में महान आदिवासी योद्धा तथा देश की जंग ए आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भगवान बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कला एवं संस्कृति मंच ठाकुरगंज के बैनर तले आयोजित उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने की। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्थानीय आदिवासी समुदाय की वरिष्ठ महिला नागरिक बाले हेम्ब्रम के द्वारा राष्ट्रीय झंडे का ध्वजारोहण किया गया। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रीय गान गाए गए। भगवान बिरसा मुंडा के तैलीय चित्र के समक्ष में सभी अतिथियों व आदिवासी समुदाय के स्थानीय नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सबों को संबोधित करते हुए नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदाय का उल्लेखनीय योगदान रहा है जिसमें प्रमुख रूप से भगवान बिरसा मुंडा का नाम सर्वप्रथम आता है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस महोत्सव मनाया जा रहा है। 15 नवंबर 1875 को जन्मे भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे जननायक थे, जिन्होंने भारत के झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। बिरसा मुंडा की गिनती महान देशभक्तों में की जाती है। ब्रिटिश हुकूमत ने इसे खतरे का संकेत समझकर बिरसा मुंडा को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया और 9 जून 1900 को बिरसा मुंडा शहीद हो गए थे। वहीं उक्त कार्यक्रम को पुर्व उपमुख्य पार्षद कृष्ण कुमार सिंहा, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रम व प्रदेश महामंत्री डोमन टुडू ने भी संबोधित कर भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा देश की स्वतंत्रता संग्राम में दी गई कुर्बानियों को गिनाया। कला एवं संस्कृति मंच ठाकुरगंज के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो ने कहा कि यह दिन वीर आदिवासी स्‍वतंत्रता सेनानियों की स्‍मृति को समर्पित है। मंच ऐसे कार्यक्रमों को आयोजन कर अपने आने वाली पीढ़ियों को देश के प्रति उनके बलिदानों के बारे में जानकारी दिलाने का एक छोटा सा प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदायों के क्रांतिकारी आंदोलनों और संघर्षों को उनके अपार साहस एवं सर्वोच्च बलिदान की वजह से भी जाना जाता है। 
इस अवसर पर शिक्षक जहांगीर आलम व अर्जुन पासवान, भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के सह संयोजक अजय कुमार राय, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, स्थानीय वार्ड पार्षद गोपीचंद उरांव, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, बिट्टू साह, शम्भू राय, सुशील जायसवाल, शंकर पोद्दार, बिजय मंडल, बादल कुंडू, मरियम हेम्ब्रम, बिनोद मरांडी, संतोष हासदा, भावतेश दे, नेहा सोरेन, फूल कुमारी सोरेन, सुधीर महराज, मिनोति मुर्मू, रूप लाल मुर्मू, राजेश पंडित, जिरुसी मुर्मू ,सविता मुर्मू, भगिनी सोरेन, विद्यालय के शिक्षक मो जावेद सहित स्कूली छात्र-छात्राएं व स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *